ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / गोवा में बिहार के चार लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत, एक ही परिवार...

गोवा में बिहार के चार लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी लोग

25-Apr-2023 07:50 AM

By First Bihar

BEGUSARAI: गोवा में बिहार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। समुंद्र तट पर डूब रही किशोरी को बचाने के दौरान चारों नदी की तेज धार में डूब गए हालांकि एक को बचा लिया गया। हादसे के शिकार हुए सभी लोग बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के हैं और वर्षों से गोवा में रहते थे। इस घटना के बाद बेगूसराय के तेघड़ा स्थित पिढ़ौली गांव में मातम का माहौल है।


बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के करीब 20 से अधिक लोग घूमने के लिए गोवा के समुद्र तट पर गए हुए थे। इसी दौरान 14 साल की तबस्सुम गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। डूब रही बच्ची को बचाने के लिए मो. वकील, सकीना खातुन, मो. अलीम और मो. कलीम ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान सभी लोग तेज धार में बह गए हालांकि वहां मौजूद लोगों ने मो.कलीम को बचा लिया। जबकि तबस्सुम समेत अन्य चारों की डूबने से मौत हो गई।


रिश्तेदारों द्वारा घटना की जानकारी बेगूसराय के पिढ़ौली में मृतक के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसको भी घटना की जानकारी मिल रही है परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है। एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।