Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
24-Oct-2023 10:54 AM
By First Bihar
SITAMADHI: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो दिन दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने चाकू गोदकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस्लामपुर मजार के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या कर गई। इस घटना को अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया है। यह घटना रीगा थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मजार के पास हुई है। मृतक की पहचान इस्लामपुर गांव निवासी नसीम शाह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, नसीम पेंटिंग का काम करता था।नसीम की हत्या की खबर के बाद पहुंची रीगा और नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया है। जहां मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक घर से बाहर घूमने गया था इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोद कर नसीम की हत्या कर दी। नसीम की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। नसीम के भाई सद्दाम ने बताया कि नसीम की हत्या करने के बाद उसके शव को जमीन पर फेंक दिया गया था। हालांकि हत्या के कारणों का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।