ब्रेकिंग न्यूज़

10 साल तक JE पद पर काम, लेकिन डिग्री निकली फर्जी, खगड़िया नगर परिषद में बड़ा घोटाला उजागर बेगूसराय में करंट से चाचा-भतीजी की मौत, ई-रिक्शा चार्ज करते समय हुआ हादसा BIHAR: अवैध खनन के खिलाफ खान एवं भूतत्व विभाग की कार्रवाई, 7 दिन में 1000 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी पटना SSP की टीम में होंगे 'ऑपरेशन स्पेशलिस्ट' ! नक्सलियों-कुख्यातों पर काल बनकर किया है प्रहार...अब अपराधियों के लिए आफत बनेंगे ''अफसर हुसैन'' BIHAR: पागल कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला Bihar News: स्टेट हाइवे में तब्दील होगी बिहार की यह सड़क, इन 3 जिलों के लोगों को होगा विशेष लाभ मुंगेर में बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन, शॉर्ट सर्किट से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा Bihar News: बिहार के इस जिले में लगने जा रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री, खर्च होंगे ₹400 करोड़ कांग्रेस की दुर्गति: 'अल्लावरू' ऐसे औंधे मुंह गिरे, अब रैली कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे !....तो बक्सर में सुपर फ्लॉप रैली के नायक बन कर उभरे बिहार प्रभारी ? महिला डांसर को बंधक बनाकर सरेआम बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में लगा था हिडन कैमरा, लड़कियों के गंदे फोटो और वीडियो लीक होने के बाद बवाल

गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में लगा था हिडन कैमरा, लड़कियों के गंदे फोटो और वीडियो लीक होने के बाद बवाल

30-Aug-2024 02:48 PM

By First Bihar

DESK: इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट हिडन कैमरा लगाकर लड़कियों की गंदी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे बेचने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। तीन सौ से अधिक फोटो और वीडियो लीक होने के बाद कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं ने भारी बवाल कर दिया।


दरअसल, यह पूरा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की है। कॉलेज के हॉस्टल के टॉयलेट में किसी शख्स ने हिडेन कैमरा लगा दिया था। इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। खुफिया कैमरे के जरीए लड़कियों की गंदी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जा रहे थे।


इस बात की जानकारी तब हुई जब सोशल मीडिया पर तीन सौ से अधिक फोटो और वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने इसके खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगीं। मामला थाने पहुंचा तो मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।


इस मामले में पुलिस ने लड़कों के हॉस्टल में रहने वाले एक सीनियर छात्र को गिरफ्तार किया है। बीटेक के छात्र विजय कुमार के लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं ने विजय से ये गंदे वीडियोज खरीदे थे।