ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला हिडेन कैमरा, ब्वॉय हॉस्टल के छात्रों की गंदी करतूत

29-Aug-2022 07:20 PM

SIWAN: सीवान के महाराजगंज स्थित पारा मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने पुरुष छात्रावास के छात्रों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। छात्राओं का आरोप था कि छात्र उन्हें परेशान करते हैं। छात्राओं को देखते ही वे मोबाइल पर भोजपुरी गाना बजाने लगते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। छात्राओं की शिकायत पर जांच के लिए जब टीम पहुंची तब छात्राओं के बाथरुम से दो हिडेन कैमरा बरामद किया गया। 


गर्ल्स हॉस्टल के बाथरुम से हिडेन कैमरा मिलने के बाद आक्रोशित छात्राएं कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए छात्रों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि बाथरूम में घुसकर छात्रों ने वहां लगे गीजर के पास कैमरा लगा दिया और फिर वीडियो बनाने लगे। 


अश्लील बातें लिखकर इस वीडियो को हॉस्टल की छात्राओं को भेजा गया। यही नहीं किसी से नहीं बोलने की धमकी दी गयी कहा गया कि यदि किसी को जानकारी दी तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने दो सदस्यीय जांच टीम को मौके पर भेजा। जांच टीम ने जब गर्ल्स हॉस्टल के बाथरुम की जांच की तब वहां से दो हिडेन कैमरा मिला। जिसके बाद जांच टीम ने मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।