ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

अजब प्रेम की गजब कहानी: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करा दी शादी

05-Apr-2024 09:36 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना एक युवक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा और बिना बैंड बाजा और बिना बाराती के दोनों की शादी करा दी। सैकड़ों ग्रामीण इस शादी के गवाह बने।


दरअसल, नारायण प्रसाद के बेटे सौरभ कुमार का मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरियन छपरा गांव निवासी युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सौरभ अक्सर लोगों की नजर बचाकर युवती से मिलने के लिए उसके घर पहुंच जाता था। इस बात की भनक जब गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने दोनों को रंगेहाथ पकड़ने का प्लान बना डाला।


युवक रात के अंधेरे में लोगों की नजर बचाकर जैसे ही प्रेमिका के घर पहुंचा ग्रामीणों ने उसे देख लिया और जब दोनों एक कमरे में मौजूद थे, तभी दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पहले तो प्रेमी युगल के साथ मारपीट की और बाद में दोनों की जबरन शादी करा दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।