ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बिहार : गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे आशिक का मर्डर, प्रेमिका के घर वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

24-Jul-2021 02:02 PM

By SONU SHARMA

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक को प्यार करना महंगा पड़ गया. उसे प्यार करने की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी. दरअसल, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. दोनों आपस में बातचीत कर शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. अचानक प्रेमिका के घरवाले मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रेमी जोड़े को रंगेहाथ पकड़ लिया. उसके बाद उन्होंने प्रेमी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

news image

घटना कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर साह गांव की है. मृतक कांटी के एक कारोबारी मनीष कुमार का 22 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि सौरभ सोनबरसा गांव की एक लड़की से प्रेम करता था. उसी के परिजन ने बेरहमी से पीट-पीटकर सौरभ की हत्या कर दी है. फिलहाल आरोपित पक्ष के सभी लोग मौके से फरार बताये जा रहे हैं. 

news image

घटना की सूचना पर कांटी थानेदार कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. थानेदार ने बताया कि मारपीट के क्रम में सौरभ के नाजुक अंगों पर काफी चोट लगी थी जिससे उसकी मौत हो गयी है. परिजनों के बयान का इंतज़ार किया जा रहा है. इधर पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. थानेदार ने कहा कि एहतियातन पुलिस बल इलाके में गश्त लगा रही है. मृतक के परिजनों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. 

news image

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा। घटना से आक्रोशित लोगों ने पहले तो शव को मुख्य सड़क पर रखकर रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। उसके बाद शव को लेकर प्रेमिका के घर पर पहुंच गये। जहां प्रेमिका के ही घर के बाहर युवक के लाश को जलाया गया। शव का दाह-संस्कार किया गया। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है।    

news image