रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश चेक बाउंस केस में जेल में बंद राजपाल यादव, जानिए.. कैसे एक फिल्म ने बदल दी लग्जरी लाइफ जीने वाले एक्टर की जिंदगी
24-May-2021 12:15 PM
DESK: पटना के धनरुआ में चार बच्चों के बाप को इश्क लड़ाना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब पेमिका भाई ने पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर इसकी जानकारी गांव वालों की दी। फिर क्या था गांव के लोगों ने भी अपना हाथ साफ किया। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई की।
प्रेमी को पीटता देख लड़की ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रेमी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे लेकर थाने पहुंचे इस दौरान लड़की भी पुलिस के साथ थाना पहुंच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि प्रेमी नीतीश चार बच्चों का बाप है जो रुपसपुर गांव रहने वाला है। जिसका बगल के लवाइच गांव की युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान लड़की ने फोन करके उसे अपने घर पर बुलाया था। जिसके बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया। इस बात की भनक लड़की के भाई को हो गयी।
जब वह बहन के कमरे में गया तब वहां एक शख्स को पाकर वह हैरान हो गया। फिर क्या था प्रेमिका के भाई ने पहले उसे जमकर पीटा फिर इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दे दी। गांव की इज्जत की बात कह लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई कर दी।
बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पहले भी युवक को गांव में आने से मना किया था लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। जब वह नहीं माना और अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया तब लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।