ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मारी गोली, पति को भी दी...

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इनकार तो मारी गोली, पति को भी दी थी जान से मारने की धमकी

04-Jun-2022 07:42 AM

AURANGABAD: खबर बिहार के औरंगाबाद की है, जहां बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली नेहा कुमारी की हत्या उदयपुर में कर दी गई है। इस वारदात को युवती के एक्स-बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है। वह कई दिनों से नेहा की शादी को लेकर गुस्से में था। ऐसे में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे महिला अपने फ्लैट में बच्ची के साथ अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर वह फ्लैट में घुस आया और नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी।


बताया जाता है कि वह शादी के बाद उदयपुर के सुंदरवास इलाके के शिवज्योति अपार्टमेंट में अपने पति और 9 महीने की बच्ची के साथ रहती थी। बुधवार को महिला फ्लैट में अपनी बच्ची के साथ अकेली थी। इसी दौरान युवक ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस को चंदनसिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के करीब 1 साल पहले नेहा की शक्ति सिंह नाम के युवक से सगाई होने वाली थी। नेहा और शक्ति सिंह दोनों एक-दूसरे से कई बार फोन पर भी बात करते थे। शक्ति नेहा को बहुत पसंद भी करता था। लेकिन नेहा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे इसी कारण दोनों की शादी नहीं हो पायी। 


जिसके बाद नेहा ने शक्ति से दूरी बना ली। शक्ति सिंह लगातार नेहा को फोन कर धमकाता रहता था। नेहा के फ़ोन नंबर बदलने के बाद भी वो शादी करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इसे सामान्य समझकर नेहा के परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करवा दी। महिला के पति चंदन सिंह ने बताया कि करीब 3 साल पहले शादी के दौरान उसे शक्ति सिंह से सगाई और पूरे विवाद की जानकारी मिली। इसके बाद शक्ति ने मुझे भी जान से मारने की धमकी दी थी। 


चंदन ने बताया कि शक्ति ने कई बार कहा था कि नेहा को छोड़ दो वरना दोनों में से एक को जान से  मार दूंगा। इसी बीच करीब 1 साल पहले दोनों उदयपुर आकर रहने लगे। उदयपुर जाने के बाद भी चंदन फोन कर जान से मारने की धमकी देता रहा। चंदन ने बताया कि वह शक्ति को नहीं पहचानता। इस घटना के बाद जब CCTV फुटेज ने सारा राज खोल दिया। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है।