दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Feb-2020 02:40 PM
BANKA : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसके सबको हैरान कर दिया है. एक लड़की को अपने आशिक के साथ भागना काफी महंगा पड़ गया. महज 20 दिन पहले लड़की आशिक के साथ भागकर शादी की थी. अब उसका आशिक उसी को छोड़कर फरार हो गया है. घटना बांका जिले की है. जहां लड़की अब दर-दर की ठोकरें खा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बांका जिले के शंभुगंज इलाके की है. जहां घर से भागकर एक प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में शादी रचाई. लेकिन अब उसका आशिक उसको रखने के लिए तैयार नहीं है. लव मैरिज दो हफ्ता भी नहीं टिका और आशिक नौटंकी करने लगा है. जानकारी के अनुसार थाना इलाके के झखरा गांव के साहेब सिंह का बेटा रवि शेखर सिंह को मुंगेर जिले के चैनपुरा गांव के एक लड़की प्यार हो गया. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि पिछले 22 जनवरी को घर से भागकर बांका कोर्ट में दोनों ने शादी भी रचा ली.
उसके बाद दोनों शंभुगंज बाजार के एक किराये के घर में रहने लगे. कुछ दिन के बाद अचानक दोनों के प्रेम जीवन में भूचाल आया और रवि शेखर ने जान मारने की नियत से पत्नी पर हमला बोल दिया. कमरे में चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मकान मालिक सहित अन्य लोग दौड़कर पहुंचे तब तक रवि शंकर नयी नवेली दुल्हन को छोड़ फरार हो गया. अंत में दुल्हन शिकायत लेकर थाना पहुंची. पीड़िता ने बताया कि रवि शेखर द्वारा प्यार और शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करने का काम किया गया है. इस संबंध में दारोगा शिवलोचन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. किसी भी कीमत पर दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा.