ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार : गर्लफ्रेंड के साथ अपनी ही हत्या की रची साजिश, गुमराह करने के लिए ब्लड बैंक से लाया खून, और फिर...

19-Jan-2022 02:46 PM

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिला से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी ही हत्या की साजिश रच डाली. यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने तीन दिन बाद मृत युवक को जिंदा पकड़ लिया. जब 22 साल का मुन्ना साह जिंदा पकड़ा गया तो घर वाले भी यह देखकर हैरान हो गए. 


बता दें शनिवार की रात प्रेम प्रसंग में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके के आधार पर सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अपनी टीम को मामले की छानबीन के लिए लगाया. परिवार वालों के संदेह पर पुलिस युवक को मृत समझकर शव की तलाश में मसरख के सीमावर्ती थाना इलाके सिवान के बसंतपुर और गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में गांव और नदी के किनारे खोज रही थी. इसी क्रम में दरियापुर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद युवक को दरियापुर से मशरख लाकर फिर पूछताछ की गई. साथ ही पुलिस प्रेमी के भाई और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


हत्या के षड्यंत्र को लेकर पहले दिन ही युवक के भाई और युवती की मां ने मशरख थाने में इस संबंध में शिकायत की थी. युवक के भाई अरुण कुमार की ओर से प्राथमिकी में कहा गया कि उनका छोटा भाई मुन्ना ऑर्केस्ट्रा देखने गया था और लौटकर नहीं आया. अगले दिन सुबह चंद्र माता के घर के पास खून का धब्बा दिखा और घर के अंदर से खून दिखा. बताया कि प्रेमिका के भाई ने एक महीने पहले अपनी बहन से मिलने से मना किया था और जान से मारने की धमकी दी थी. कुल 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मामले को लेकर जांच कर रही है. बताया जाता है कि युवक ने चार चक्का किराए पर लिया था और ब्लड बैंक से खून लाकर खुद गिराया था. हालांकि इसकी फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है.