ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Home / news / गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम : साथ...

गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम : साथ बैठे मम्मी-पापा के भी उड़े होश

22-May-2024 02:20 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबह एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।  घटना के वक्त उसके माता-पिता घर में ही मौजूद थे। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना की वजह प्रेम-प्रसंग को बताया जा रहा है। यह घटना मटिहानी थानाक्षेत्र के रामदीरी लभरचक गांव की है। 


वहीं, मृतक युवक की पहचान रामदीरी लभरचक के रहने वाले रामकुमार सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि अमन कुमार ने सुबह अचानक से इस घटना को अंजाम दे दिया। इस सुसाइड के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस घटना की चर्चा हर तरफ की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि जिस समय अमन कुमार ने सुसाइड किया, उस समय घर में उसके माता-पिता भी मौजूद थे। दोनों गोली की आवाज सुनकर जब उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि अमन ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद  स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मटिहानी थाना को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मटिहानी थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


उधर,  इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।