ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: इंगेजमेंट के बाद सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हुई...

Bihar Crime News: इंगेजमेंट के बाद सुसाइड नोट छोड़कर घर से गायब हुई युवती, होने वाले दूल्हे पर गंभीर आरोप

17-Dec-2024 06:24 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में एक सनसनीखेज वारदात (sensational incident) सामने आई है। यहां सगाई के बाद एक लड़की सुसाइड नोट (suicide note) छोड़कर घर से लापता हो गई है। 13 दिसंबर से ही युवती का कहीं पता नहीं चल रहा है। बीते 21 जुलाई को उसकी सगाई हुई थी। लड़की के परिवार वालों ने होने वाले दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


दरअसल, सहरसा की रहने वाली एक युवती सुसाइड नोट लिखने के बाद 13 दिसंबर से गायब है। पिता के नाम लिखे सुसाइड नोट में उसने बताया है कि वह आत्महत्या करने जा रही है। पूरा मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा हुआ है। इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 


युवती ने सुसाइड नोट में लिखा, "पापा आपने आज तक बहुत कुछ किया मेरे लिए, बहुत प्यार दिया। मैं आपके प्यार का मोल कभी नहीं चुका सकती। मेरी वजह से आपको बहुत परेशान होना पड़ा है। जब से मेरी शादी टूटी है आप और ज्यादा परेशान रहने लगे हैं। मुझे माफ कर देना। अब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं। मेरी एक आखिरी इच्छा है कि आप रानी-मुस्कान को इतना काबिल बना दो कि कभी कोई लड़का उन दोनों के साथ ये सब ना कर सके." इसके साथ ही युवती ने और भी बहुत कुछ लिखा है।


पूरा मामला सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि इसी साल 14 जुलाई को लड़के वाले लड़की को देखने आए थे। सहरसा के एक रिसोर्ट में 17 जुलाई को लड़के वालों ने लड़की पक्ष से दहेज के तौर पर नकद रुपये भी लिए। इसके बाद 21 जुलाई को सहरसा के एक रिसोर्ट में सगाई हुई। आरोप है कि सगाई के बाद लड़के वालों ने लड़की वालों से कार की डिमांड की। कार नहीं देने पर शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में पंचायत हुई लेकिन लड़के वालों ने पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया।


लड़की के चाचा नरेश गुप्ता ने बताया कि सहरसा के चंदन गुप्ता के पुत्र शिवम गुप्ता से उनकी भतीजी की शादी तय हुई थी। 21 जुलाई को दोनों की सगाई भी हुई। उसके बाद वे लोग विवाह की तारीख तय करने के लिए लड़के के पिता के पास गए। वहां उन्होंने कहा कि उनका बेटा शादी के लिए तैयार नहीं है तो इसमें वे क्या कर सकते हैं। इसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन लड़के वाले शादी को लेकर तैयार नहीं हुए। इस बात से उनकी भतीजी डिप्रेशन में चली गई। सुसाइड नोट लिखकर घर से वो गायब हो गई, अभी तक वो नहीं मिली है।


पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि लड़की के पिता ने आवेदन दिया है। उनकी बेटी सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गई है। मामले में लड़की की शादी टूटने की बात सामने आ रही है। इसकी वजह से लड़की और उसका परिवार डिप्रेशन में है। मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।