ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

इमरान खान के चीयरलीडर की तरह बर्ताव करते हैं राहुल गांधी- गिरिराज सिंह

24-Jul-2019 03:18 PM

By 13

DESK: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर ‘ट्विटर बम’ फोड़ा है. इस बार गिरिराज सिंह के निशाने पर हैं राहुल गांधी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मामले में मध्यस्थता वाले बयान पर सियासी घमासान जारी है. इसी मुद्दे पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी इमरान खान के चीयरलीडर की तरह व्यवहार करते हैं. https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1153882973252362241 गिरिराज सिंह ने ट्ववीट करते हुए लिखा है, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस का गजब हाल है, इमरान खान के चीयरलीडर की तरह बर्ताव करते हैं. इमरान अपनी औकात नहीं जानते, इमरान रेफरेंडम और कश्मीर का राग छोड़े और PoK हिंदुस्तान को सौंपने की तैयारी करें, क्योंकि ये मोदी की सरकार है, नेहरु की नहीं’. गिरिराज सिंह के इस ट्वीट पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने कहा कि गिरिराज सिंह हमारे नेता हैं, उन्होंने जो भी कहा होगा सही कहा होगा. उधर इस ट्वीट पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि गिरिराज सिंह मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति हैं, मानसिक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति पर मुझे कुछ नहीं बोलना है.