ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / GIRIRAJ SINGH : आज से शुरू होगी गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान...

GIRIRAJ SINGH : आज से शुरू होगी गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा, कहा - जब तक शरीर में खून यात्रा निकलकर रहेगी

18-Oct-2024 07:41 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के भागलपुर से शुक्रवार को अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में वे मुस्लिम बाहुल्य सीमांचल क्षेत्र के कटिहार, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे। वे गुरुवार शाम को ही भागलपुर पहुंच गए। उन्होंने अपनी इस यात्रा में बीजेपी ही नहीं बल्कि, जेडीयू, आरजेडी समेत हर पार्टियों और संगठनों से जुड़े हिंदुओं से अपनी यात्रा में शामिल होने की अपील की। 


वहीं,गिरिराज की इस यात्रा से सीमांचल का सियासी पारा गर्माया हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने जेडीयू ने इस यात्रा पर आपत्ति जताई है। वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो गिरिराज सिंह को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोसी और सीमांचल का अमन एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो गिरिराज को उनकी लाश से होकर गुजरना होगा।


इसके अलावा गिरिराज सिंह की इस यात्रा से उनकी पार्टी बीजेपी ने भी किनारा कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह उनकी निजी यात्रा है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, पार्टी के कोई नेता-कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होते हैं, तो कोई रोक-टोक नहीं है। बीजेपी की सहयोगी जेडीयू के कई नेताओं ने इस यात्रा का विरोध करते हुए सीमांचल में सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने की आशंका जताई।


उधर, गिरिराज ने भी कहा कि यह बीजेपी या जेडीयू या किसी पार्टी की यात्रा नहीं है। वह हिंदू बनकर जा रहे हैं। इसके जरिए वे हिंदुओं को जागृत करके एकजुट करेंगे। भारत और खासकर बिहार में डेमोग्राफी चेंज हो रही है। 1951 के बाद जो स्थिति थी, उसके अनुसार भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया जैसे जिलों में हिंदुओं की आबादी गिरती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि देश के 400 जिलों के 1600 जगहों पर एक विशेष वर्ग की आबादी बढ़ी है। गिरिराज ने कहा कि जब तक उनके शरीर में खून है यह यात्रा निकलकर रहेगी।