ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

गिरिराज सिंह पर हमला करने वाले को कोर्ट से मिली बेल, जनता दरबार के बाद केंद्रीय मंत्री पर चलाया था मुुक्का

गिरिराज सिंह पर हमला करने वाले को कोर्ट से मिली बेल, जनता दरबार के बाद केंद्रीय मंत्री पर चलाया था मुुक्का

03-Sep-2024 02:24 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बीते शनिवार 31 अगस्त को बेगूसराय ब्लॉक में जनता दरबार खत्म कर बाहर निकले केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर वार्ड पार्षद शहजादुज्जमा उर्फ सैफी ने हमला किया था। उनके ऊपर मुक्का चला दिया था और मुर्दाबाद के नारे भी लगाये थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला करने वाले मोहम्मद सैफी को आज कोर्ट ने जमानत दे दी। 


एसीजेएम अखिलेश कुमार की अदालत ने सैफी को बेल मिला है। दो दिन पहले बेगूूसराय में जनता दरबार के दौरान बलिया नगर पंचायत में मोहम्मद सैफी ने गिरिराज सिंह पर हमला किया था। गिरिराज सिंह पर हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ से निकालकर बाहर ले गये। वही हमलावर वार्ड पार्षद  सैफी को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया था जिससे पूछताछ भी की गयी थी। 


इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि जनता दरबार खत्म होने के बाद जब वो गाड़ी की तरफ जा रहे थे तब मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। दुर्भाग्य यह है कि जिसने उन पर हमला किया उसे दाढ़ी है। दाढ़ी होने के कारण राहुल-अखिलेश और तेजस्वी यादव उसके तरफ से खड़े हो गये है लेकिन गिरिराज सिंह ऐसी चीजों से डरने वाला व्यक्ति नहीं है। जो भी साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहेगा उसके खिलाफ हमारी आवाज इसी तरह उठेगी।


बेगूसराय में जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान अपने ऊपर हुए हमले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हाथ में त्रिशूल लिये नजर आए। गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी त्रिशूल वाली फोटो लगाया है। यह लिखा है कि त्रिशूल हमारा गौरव व स्वाभिमान है। हम-आपसब जब त्रिशूल की रक्षा करेंगे तो त्रिशूल से भी हमारी रक्षा होगी। धर्म के रक्षार्थ यह आवश्यक भी है और हमारा कर्तव्य भी है। इससे पहले के पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं गिरिराज हूँ और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा,संघर्ष करता रहूंगा। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं।


उन्होंने आगे कहा कि दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान अपने ऊपर हुए कथित हमले पर कहा, "इस चुनाव में बेगूसराय में मुसलमानों का मेरे प्रति जो रवैया रहा और जो नतीजे आए, उसके अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सही कहा कि बटोगे तो कटोगे। 


अगर इस आदमी के हाथ में रिवॉल्वर होता तो जिस तरह से इसने हमला किया, उसी तरह से मुझे मार भी देता। इसने बहुत ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया... मैं अपना काम जारी रखूंगा, मैं अपने लक्ष्य से नहीं भटकूंगा, मैं किसी की धमकी से नहीं डरूंगा, मैं अपना अभियान जारी रखूंगा। चाहे कितने भी आतंक फैलाने वाले लोग आ जाएं, मुझ पर इसका कोई असर नहीं होगा... मेरे क्षेत्र में मुसलमानों ने इतना विरोध प्रदर्शन किया, उसी का नतीजा है कि इनकी इतनी हिम्मत आ गई कि जब मैं जनता दरबार में था, तो सारे SDO, DSP की मौजूदगी के बावजूद इसने इतनी बदतमीजी से पेश आया..."


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह पर हुए हमले को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि गिरिराज सिंह जैसी मानसिकता के नेताओं का जमकर विरोध होना चाहिए पर हिंसात्मक प्रतिरोध ठीक नहीं है। हालांकि, गिरिराज सिंह जैसे नेतागण सिर्फ़ ज़ुबानी विषवमन कर हर दिन हिंसा को बढ़ावा देते हैं, आज जो उनके साथ हुआ उसके ज़िम्मेदार वह ख़ुद हैं! उन्हें खुद दिल से पश्चाताप करना चाहिए!