ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों की अपील, लॉकडाउन का पालन करिये

बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों की अपील, लॉकडाउन का पालन करिये

14-Apr-2020 12:18 PM

PATNA:  देश में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाने के पीएम नरेंद्र मोदी के फैसला का केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह ने स्वागत किया हैं. दोनों ने कहा कि देश हित में पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है. 

गिरिराज- सबकी सुरक्षा के लिए उठाया गया कठोर कदम

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंचित है. यही कारण है कि समय पर कठोर निर्णय लिया गया. सिंह ने कहा कि पीएम को हम सब की पीड़ा के बारे में पूर्ण आभास है. उन्होंने जो भी कदम उठाए हैं वह हमारी सुरक्षा के लिए हैं. अन्यथा हम भी चीन इटली अमेरिका और ब्रिटेन की राह पर चल पड़ते. 3 मई तक सहयोग करें, घर पर रहे और सुरक्षित रहें.


सुरक्षित रहे

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करना है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहें इसलिए पीएम मोदी ने हम सभी से 7 बिंदुओं पर समर्थन मांगा है. हम सभी इन 7 बिंदुओं का पालन करें. इसके अलावे कई और केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है और लोगों से घरों में रहने की अपील की है.