ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-धीरे-धीरे बेगूसराय में लागू हो...

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-धीरे-धीरे बेगूसराय में लागू हो रहा है शरिया कानून

07-Jul-2024 08:55 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा कि पूरे देश में सनातन को खत्म करने की साजिश चल रही है। उसमें कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बड़ी भूमिका हो रही है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि अब धीरे-धीरे बिहार के बेगूसराय जिले में शरिया कानून लागू हो रहा है।


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी डीएमके के नेता स्टालिन के बेटे के द्वारा सनातन को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि सनातनी एक वायरस है इसको खत्म करना होगा। गिरिराज ने कहा कि चाहे देश के अन्य भागों में सहित बिहार में हमारे बेगूसराय में शरिया कानून धीरे-धीरे लागू हो रहा है। 


और उसका एक बड़ा नमूना है कि हिन्दू के एरिया में आज दो तरह की स्कूल की व्यवस्था चल रही है। बेगूसराय के कुछ स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी  दी जा रही है तो कुछ स्कूलों में रविवार को छुट्टी की व्यवस्था है। ये साफ जाहिर है कि भारत के सनातन को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। हिन्दू जातियों में विभक्त हो रहा है ऐसे में अब हिन्दूओं को जागना होगा।