ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

गिरिराज सिंह ने लगवाये नारे, कहा-बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो, बिहार में की योगी जैसे सीएम की मांग

गिरिराज सिंह ने लगवाये नारे, कहा-बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो, बिहार में की योगी जैसे सीएम की मांग

02-May-2023 05:01 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: राष्ट्रकवि दिनकर की धरती पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अभिनंदन समारोह के मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों से नारे लगवाये। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी उनका साथ दिया और यह नारा लगाये। सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने बिहार में योगी जैसे सीएम की मांग की। 


दरअसल बेगूसराय में आज भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया था।पटना से बेगूसराय आने के दौरान सम्राट चौधरी का सिमरिया में ही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।  सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बेगूसराय पहुंचे तब हर हर महादेव चौक पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौला। 


बड़े तराजू पर एक तरफ घी से बने लड्डू को रखा गया और दूसरे ओर खुद सम्राट चौधरी बैठे। लड्डू से तोलने के बाद खुली जीप में हर हर महादेव चौक पर सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता जुलूस के साथ शहर के दिनकर भवन पहुंचे जहां आयोजित सम्मान समारोह में सभी शामिल हुए। भाजपा के नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अभिनंदन समारोह के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि पीएम की कुर्सी पर सुपर इंसान बैठा है जिनका नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन से सम्राट चौधरी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। उसी दिन से लोग नारा लगा रहे हैं कि बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी हो। मंच से नारे लगवाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार का सीएम कैसा हो सम्राट चौधरी जैसा हो। वहां बैठे लोग भी एक सुर में यही बात कहने लगे। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री की जरूरत है। 


गिरिराज  सिंह ने कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री की जरूरत है जो मंदिर से माइक हटे तो मस्जिद से भी माइक हटाने का काम करें। बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री होगा तो सारा काम होगा। इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प ले लिया है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है और 2025 में नीतीश कुमार को गद्दी से हटाकर भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा। 


सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी को लेकर भी कहा कि उन्होंने संकल्प लेकर पगड़ी बांधी थी कि जब तक 2025 में नीतीश कुमार को गद्दी से उतार नहीं फेंकेंगे तब तक यह पगड़ी सिर से नहीं उतारेंगे। नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में अपराधियों को छोड़ा जा रहा है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी तो अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।