ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / नौकरी देने के नाम पर भ्रम में डाल रही है RJD, जनसंख्या नियंत्रण...

नौकरी देने के नाम पर भ्रम में डाल रही है RJD, जनसंख्या नियंत्रण पर तेजस्वी क्यों नहीं करते बात

15-Oct-2020 10:10 AM

PATNA:  केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि आरेजडी 10 लाख लोगों को नौकरी देने के नाम पर धोखा दे रही है और बिहार की जनता को चुनाव में बरगला रही है. गिरिराज सिंह ने आंकड़ा भी शेयर किया है. 


news image


जनसंख्या पर बात क्यों नहीं करती आरजेडी

गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘’सन 2000 में बिहार-झारखंड विभाजन के बाद बिहार की जनसंख्या 8करोड़+ थी. अब 12 करोड़ + है. औसत वृद्धि 20लाख/साल है.  RJD द्वारा दस लाख रोजगार हर साल का सपना दिखाना बैमानी है और धोखा है. बिना जनसंख्या नियंत्रण के ये संभव नहीं और RJD अपने मजबूरियों के कारण चुनाव में इसपे बात नहीं कर सकती. 

इससे पहले भी जनसंख्या कंट्रोल पर बोले थे गिरिराज

गिरिराज सिंह ने 5 सितंबर को भी कहा था कि कोरोना से भयावह स्थिति बढ़ती हुई विस्फोटक आबादी है. हम एक तरफ कोरोना पर रोक लगाने में लगे हैं तो दूसरी तरफ हमें जन जागरण लोगों को ऐसे धर्म के नजर से नहीं देखने की जरूरत है. भारत के विकास के नजर से देखने की जरूरत है. 1978 में चाइना का जीडीपी था. उससे कम था 1979 में कड़ा कानून लाया. हमारे यहां 1 मिनट में 33 बच्चे पैदा होते हैं उसके यहां 1 मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं. स्थिति 1 जनवरी को भारत मैं 67 हजार बच्चे पैदा होते हैं. इस स्थिति पर हम सबों को चर्चा करनी चाहिए. कोरोना से ज्यादा जनसंख्या भयावह है. कोरोना के लिए तो वैक्सीन निकल रहा है. अब जनसंख्या को रोकने के लिए भी  कानून रूपी वैक्सिंग आना जरूरी है.