ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / इमरान के घर में छिपकर बैठा है हाफिज सईद, गिरिराज बोले.. बगदादी क्या...

इमरान के घर में छिपकर बैठा है हाफिज सईद, गिरिराज बोले.. बगदादी क्या कोई भी आतंकी नहीं बचेगा

28-Oct-2019 11:29 PM

PATNA : आतंकी सरगना बगदादी की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली से पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो हाल ओसामा बिन लादेन और बगदादी का हुआ वही दुनिया भर के आतंकियों का होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के अंदर बैठे हर आतंकी का खात्मा तय है। 

गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार लगातार आतंकियों की कमर तोड़ रही है। पाकिस्तान पर भारत की तरफ से किया गया दो सर्जिकल स्ट्राइक इस बात का सबूत है। गिरिराज सिंह ने कहा कि हाफिज सईद शायद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के घर में छिपा बैठा है इसलिए वह अब तक बचा हुआ है। 

गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान को नसीहत दी है कि वह हाफिज सईद को भारत के हवाले कर दे। गिरिराज ने कहा है कि आतंक को पनाह देने वाले देशों का क्या हाल हुआ पाकिस्तान को देखना चाहिए।