पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
10-Dec-2019 09:21 AM
By Jitendra Kumar
PATNA : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन विधेयक के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताया है.
मंगलवार की सुबह गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'ऐतिहासिक नागरिकता संशोधन विधेयक को वास्तविक बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी जी एवं अमित शाह जी का आभार व्यक्त करता हूं. यह बिल हिन्दुस्तान को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं, गैर मुस्लिम के लिए अपने दरवाजे खोलने की अनुमति देगा.'
बता दें कि लोकसभा में विधेयक पारित होने पर सोमवार की शाम भी गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में पूजा स्थल सुरक्षित नहीं है, वहां हिंदू की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है. उन्होंने ट्वीट किया था कि 'कांग्रेस/नेहरू और जिन्ना ने 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया. आज वहां ना उनका पूजा स्थल सुरक्षित है और ना ही उनकी बहू बेटी. आज मोदी जी-शाह जी जोड़ी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यक का दर्द समझा और उन्हें आश्रय देने का फैसला किया.'