सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार
20-Aug-2022 01:58 PM
PATNA : बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच अब जेडीयू ने बीजेपी को फिल्म दिखाने का ऑफर दे दिया है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने ये प्रस्ताव रखा है। दरअसल, गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि सिनेमा हॉल जाने में डर लगता है, जिसका जवाब अशोक चौधरी ने दे दिया है।
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गिरिराज सिंह क बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह किस सिनेमा हॉल चले गए कि उनको डर लगने लगा? पता कर लिया जाए कि सिनेमा हॉल में कितनी सीटें खाली रह रही हैं। उन्होंने गिरिराज सिंह को बिहार बुलाया है, ताकि वे उन्हें सिनेमा दिखाने ले जा सके।
वहीं, मंत्री अशोक चौधरी ने तेज प्रताप यादव का समर्थन करते हुए कहा कि 'अगर आप नए डिपार्टमेंट में जाते हैं तो आपके करीबी मित्र, शुभ चिंतक या आपके परिवार के सदस्य भी चले जाते हैं। ऐसा मेरे साथ भी होते रहा है। मैं पांचवीं बार मंत्री बना हूं। जब-जब में ज्वाइन करने गया हूं, तब-तब मेरे करीबी और मेरे समर्थक मेरे साथ रहें हैं। ऐसे ही ये पहली बार गए होंगे तो शैलेश जी चले गए होंगे साथ में। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ऑफिसियल मीटिंग के दौरान उन्हें वहां से हट जाना चाहिए था।'