ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Home / news / गिरिराज सिंह को फिर से मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, सड़कों...

गिरिराज सिंह को फिर से मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जश्न, सड़कों पर की जमकर आतिशबाजी

09-Jun-2024 06:27 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को केंद्र में एक बार फिर से मंत्री बनाए जाने पर जिले के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पहले काली मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। 


कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद जिले के लोग काफी खुश हैं। उन्होंने कहा है कि बेगूसराय में उनके कार्यकाल में काफी काम हुआ है और जो भी बचा हुआ है वह भी इस बार पूरा किया जाएगा। 


उन्होंने नरेंद्र मोदी को अपनी ओर से धन्यवाद दिया है क्योंकि गिरिराज सिंह को तीसरी बार कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किए हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने जा रहे हैं इसको लेकर बेगूसराय के लोगों में काफी खुशी है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।