ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

दिल्ली में वोटिंग के बीच गिरिराज सिंह का ट्वीट, 'दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो भाजपा को वोट करें'

08-Feb-2020 10:08 AM

DELHI : दिल्ली में हो रही वोटिंग के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता से अपिल की है.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि शाहीन बाग समर्थक केजरीवाल को वोट करने निकले हैं. मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि अगर शाहीन बाग को रोकना है ..दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो बाहर निकल कर भाजपा को वोट करें. 

वहीं एक और ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने लिखा है कि 'शाहीन बाग पर दिल्ली ने केजरीवाल जी के दोहरे चेहरे को पहचान लिया है. दिल्ली अब जान चुकी है कि शाहीन बाग के साथ कौन खड़ा है और हिंदुस्तान के साथ कौन खड़ा है. इस बार दिल्ली भाजपा को वोट करेगी.' बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर गिरिराज सिंह एक्टिव हैं. 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले शुक्रवार की रात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर दिल्ली का चुनावी माहौल गरमा गया था. आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वोटरों के बीच पैसे बांटने का आरोप लगाया था. दरअसल गिरिराज सिंह शुक्रवार की रात बुध विहार के एक ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे जिसके बाद आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और कार्यकर्ता वहां इकट्ठा होने लगे और उन्होंने आरोप लगाया था कि गिरिराज सिंह ज्वेलरी दुकान में बैठकर वोटिंग के पहले पैसे बांट रहे हैं.