Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल India Budget 2026 : दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का ऐलान, 5 रीजनल मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे; जहाज मरम्मत सुविधा की भी घोषणा बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात
02-Oct-2024 06:45 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दुर्गा पूजा से पहले गौ मांस एवं जानवरों की हड्डियां तथा चमड़ी मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो देश में सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि आगे हिंदू धर्म के नजरिए से सबसे विशेष पूजा दुर्गा पूजा होनी है और ऐसे में गो मांस या अन्य प्रतिबंधित चीज मिलना कहीं न कहीं एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
गिरिराज ने कहा कि वह स्वयं जिले के डीएम एवं एसपी से बात करेंगे तथा ऐसे मामलों में कड़ी जांच की मांग भी रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में ओवैसी और सपा के कई नेता ऐसे हैं जो सिर्फ सनातन के विरोध में काम कर रहे हैं और देश के सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें मैं सीधे शब्दों में कहना चाहता हूं कि अब हिंदू भी जाग गए हैं और उनकी यह साजिश कामयाब नहीं हो सकती।
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मुसलमान सामुदायिक पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुगलकाल में कई जातियों ने अपने घरों में शुअर पालन शुरू किया। मुगलों के अत्याचार के भय से उत्तर प्रदेश में पंडाल में गोमूत्र का छिड़काव कर रहे हैं। वह करना चाहिए लेकिन जो गुंडागर्दी करें हिंदुओं के धर्म पर उसकी इतनी पिटाई करनी चाहिए कि जीवन में फिर वह उसे तरह का हरकत ना करें।
हिंदू कभी दूसरे धर्म को डिस्टर्ब नहीं करता। भारत के बंटवारे के बाद से ताजिया निकलता रहा लेकिन कभी भी किसी ताजिया पर हिंदुओं ने पत्थर नहीं फेंका या हिंदुओं का सौहार्द वातावरण बनाने में बड़ी भूमिका रहा है लेकिन हनुमान जयंती पर, रामनवमी जयंती पर, दुर्गा पूजा पर, काली पूजा पर, सरस्वती पूजा पर अगर रोड को बदल देना, रूट को बदल देना। इधर से नहीं जाएगा, इधर डीजे बजेगा। यह सवाल उठाने वाले देश के विभाजनकारी लोग हैं। ऐसे लोगों को सिर कुचल देना चाहिए।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के गृह जिले लखीसराय में पिछले दिनों ट्रक से ले जा रहे जानवरों के मांस एवं हड्डी तथा चमड़े को लोगों एवं प्रशासन के द्वारा बरामद किया गया था और उसके बाद से ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफी आक्रोशित दिख रहे हैं।