ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

कोरोना काल में लंबे अरसे बाद सामने आए गिरिराज, बोले.. जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून जरूरी है

कोरोना काल में लंबे अरसे बाद सामने आए गिरिराज, बोले.. जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून जरूरी है

11-Jul-2020 12:20 PM

 DELHI : कोरोना काल में लंबे अर्से के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने आए हैं. विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गिरिराज सिंह ने देश के अंदर सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत बताई है. गिरिराज ने कहा है कि देश की समस्या के मूल में सबसे बड़ा कारण जनसंख्या है और जिन देशों ने इस पर नियंत्रण किया वह आज विकसित हो चुके हैं. ऐसे में भारत जैसे देश को जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है.

गिरिराज ने कहा कि भारत में जनसंख्या विस्फोटक हो गया है. इस पर  नियंत्रण करने की जरूरत है. हमारी आबादी तेजी से बढ़ रही है. पूरी दुनिया का 18 प्रतिशत आबादी भारत की हो गई है. दुनिया का 2 प्रतिशत जमीन बचा है और पानी 4 प्रतिशत बचा है. हर साल पानी का लेयर गिर रहा है. 


गिरिराज ने कहा कि अगर चीन 1979 में जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया होता तो 60 करोड़ आबादी उसके उपर होता हैं. आज चीन का विकास का मूल मंत्र जनसंख्या नियंत्रण हैं. इसलिए भारत में जरूरी है. बढ़ती आबादी भारत के लिए चुनौती बन गई है. गिरिराज ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत में कड़ा कानून लाने की जरूरत हैं. यह सभी धर्मों पर कड़ाई से लागू हो. इसको राजनीति बनाने की जरूरत नहीं है.