ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / गिरिराज पर बरसे अशोक चौधरी, कहा-कृपा पात्र पर चल रही नेतागिरी..उनकी बातों को...

गिरिराज पर बरसे अशोक चौधरी, कहा-कृपा पात्र पर चल रही नेतागिरी..उनकी बातों को बहुत सिरियसली लेने की जरूरत नहीं

16-Oct-2023 03:05 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि जो मोदी के खिलाफ बोलेगा वह बर्बाद हो जाएंगा। गिरिराज सिंह के इस बयान पर मंत्री अशोक चौधरी जमकर बरसे। कहा कि जिसकी अपनी कोई पूंजी नहीं है वो इस तरह की टीका टिप्पणी कर रहे हैं। गिरिराज सिंह के बयानों को सिरियसली लेने की आवश्यकता नहीं है। 


अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह की नेतागिरी कृपा पात्र से चल रही है। इसलिए वो मोदी जी की वकालत कर रहे हैं। वही टेबलेट वाले बयान पर पूर्व सांसद अरुण कुमार पर भी जमकर बरसे कहा ये लोग घटिया किस्म के लोग हैं इन लोगों की अपनी कोई दुकानदारी नहीं है। 


बता दें कि पूर्व सांसद अरुण कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैबलेट दे रहे हैं और जिसकी वजह से वो मेमोरी लॉस हो गए हैं। अरुण कुमार के इस आरोप पर अशोक चौधरी ने कहा यह सब घटिया लोग है यह लोग की दुकान बंद हो चुकी है पूरी तरह से क्षत विक्षिप्त हो गए हैं इसीलिए ऐसी टिप्पणियां ये कर रहे हैं ऐसे व्यक्ति पर टिप्पणी रहे हैं जिसने आज न्याय के साथ विकास किया है।


इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के नेताओं से क्या बात करना जब इंडिया गठबंधन बना इंडिया गठबंधन में जो लोग हैं वह लोग निर्णय करेंगे हम लोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है जो गठबंधन के नेता निर्णय लेंगे वही होगा।


उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट पर अशोक चौधरी ने कहा किसी को गिलास का पानी आधा दिखता है तो किसी को भरा हुआ और किसी को आधा पानी खाली दिखता है तो जिसको जैसा दिखता है वैसे ही समझ में आता है। वही वैशाली में अपराधियों ने सिपाही को गोली मार दी है इस पर अशोक चौधरी ने कहा इस पर कार्रवाई होगा, बीजेपी की समय में जब हम लोग थे तो घटना घटती नहीं थी यह सब बेकार की बात करते है।