ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / ‘छोड़िए न उनको कोई काम है.. क्या लिखे हैं वो जाने’ गिरिराज का...

‘छोड़िए न उनको कोई काम है.. क्या लिखे हैं वो जाने’ गिरिराज का नाम सुनते ही भड़के ललन सिंह

23-Nov-2023 03:39 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार से बिहार में यूपी की तर्ज पर बिहार में भी हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग की है।इसको लेकर गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। गिरिराज सिंह की मांग को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से जब गिरिराज सिंह की मांग से जुड़ा सवाल मीडिया ने किया तो वे भड़क गए। ललन सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह को हिंदू-मुस्लिम के अलावा कोई और चीज नहीं दिखता है। गिरिराज सिंह की बात छोड़िए, उनको कोई काम नहीं है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री के पत्र लिखा है, क्या लिखा है वे ही जानें। बिहार में सभी धर्मों का सम्मान होता है और आगे भी होता रहेगा। बिहार में सांप्रदायिक और सामाजिक सद्भाव बना रहेगा।


इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी गिरिराज सिंह को जवाब देते हुए कहा है कि बीजेपी के लोग अच्छी तरह से जान ले लोगों का पेट नौकरी देने से भरेगा ना की मंदिर-मस्जिद करने से होगा और ना ही लोगों का पेट मंदिर में घंटा बजाने से होगा। इन लोगों को बस हिंदू-मुसलमान पर राजनीति करना है। बता दें कि गिरिराज सिंह ने बिहार में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि बाजार और बिहार का इस्लामीकरण करने की कोशिश हो रही।