ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गिरिराज सिंह के लिए CM नीतीश कुमार मांगेंगे वोट, तीन दिनों में कर...

गिरिराज सिंह के लिए CM नीतीश कुमार मांगेंगे वोट, तीन दिनों में कर चुके हैं 11 जनसभा और 3 रोड शो

02-May-2024 10:29 AM

By First Bihar

लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार काफी एक्टिव नजर आ रही है। नीतीश कुमार तीसरे और चौथे फेज के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह बेगूसराय में गिरिराज सिंह के लिए भी प्रचार करने जाएंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुपौल संसदीय क्षेत्र के लखीचक उच्च विद्यालय खेल मैदान सिमराही राघोपुर में पहली जनसभा करेंगे। वहीं मधेपुरा के हरिहर शाह कॉलेज खेल मैदान उदय किशनगंज में दूसरी रैली करेंगे। इसके अलावा वो तीसरी जनसभा गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में रेलवे उच्च विद्यालय खेल मैदान बछवारा में करेंगे। जहां कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी जनसभा हुई थी। 


मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 अप्रैल से ही मैराथन चुनावी सभा कर रहे हैं। नीतीश पिछले तीन दिनों में 11जनसभा और तीन रोड शो कर चुके हैं। सीएम के साथ जदयू स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल नेता विजय कुमार चौधरी और संजय झा भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से मधेपुरा से ही चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी है और आज चुनाव प्रचार अभियान के बाद पटना लौट आएंगे। 


आपको बताते चलें कि, पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी एनडीए की ओर से पूरी ताकत लगाई जा रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के साथ जेडीयू-बीजेपी बिहार के दिग्गज नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 6 जनसभा अब तक कर चुके हैं, 4 मई को भी पीएम का बिहार में कार्यक्रम होने वाला है।