खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
19-Feb-2020 11:48 AM
GIRIDIH: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल की एक छात्रा फरार हो गई है. जिससे हड़कंप मच गया है. लड़की की भागने की कहानी भी फिल्मी हैं. लड़की को भगाने के लिए प्रेमी उसके स्कूल पहुंचा. जब शिक्षकों ने पूछा कि यह कौन है तो लड़की ने प्रेमी को भाई बताया. जिसके बाद शिक्षकों ने पूछताछ बंद कर दी.
हो गई फरार
मौका मिलते ही लड़की ने प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई. जब वह शाम को हॉस्टल में नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हो गई. छात्रा के नहीं मिलने के बाद हड़कंप मच गया. वार्डन ने पंचवा थाना में केस दर्ज कराया है.
परिजनों ने अधिकारियों ने किया संपर्क
सरकारी स्कूल का मामला होने के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया. लड़की के परिजनों से अधिकारियों ने संपर्क कर उसके बारे में जानकारी ली. लेकिन परिजनों ने बताया कि वह घर नहीं पहुंची हैं. फिलहाल केस दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है. बता दें कि पिछले माह इस जिले के ही एक कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा का प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया था. इसको पहले तो अधिकारियों ने छुपाने की कोशिश की थी. जब खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया.