ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

एक सप्ताह में 14 लोगों की मौत, कोई कारण स्पष्ट नहीं, CM ने दिया जांच का आदेश

एक सप्ताह में 14 लोगों की मौत, कोई कारण स्पष्ट नहीं, CM ने दिया जांच का आदेश

16-Feb-2020 03:08 PM

GIRIDIH:  एक सप्ताह के अंदर 14 लोगों की मौत हो गई है. मौत का अब तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. जिससे ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना हुआ है. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने जांच करने का आदेश दे दिया है. मरने वाले गिरिडीह जिले के फकीरा पहरी और गादीकला गांव के रहने वाले थे. 

रिपोर्ट आने के बाद मामला होगा स्पष्ट

घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंची और 2 शवों को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाता तब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है. रिपोर्ट आने तक इंतजार करना होगा. सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि मौत का कारण जहरीली शराब भी हो सकता है. विभाग अलर्ट पर है. 

आज 2 लोगों की मौत

फकीरा पहली गांव में आज 2 लोगों की मौत हुई है. 15 फरवरी को 3 लोगों की मौत हो गई थी. 13 फरवरी को 2, 12 और 14 फरवरी को 1-1 व्यक्ति की मौत हुई थी. वहीं, गादीकला गांव में 10 से 16 फरवरी के बीच 6 लोगों की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने कई शवों को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया था. फिलहाल दोनों गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है. ग्रामीणों के बीच दवा का वितरण किया जा रहा है.