ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / हिंसा मामले में गिरफ्तारी पर सियासत: ओवैसी बोले- नीतीश-तेजस्वी को फैंसी ड्रेस से...

हिंसा मामले में गिरफ्तारी पर सियासत: ओवैसी बोले- नीतीश-तेजस्वी को फैंसी ड्रेस से फुर्सत नहीं.. मुस्लिम बच्चे भेजे जा रहे जेल

10-Apr-2023 12:28 PM

By First Bihar

PATNA: सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर जारी सियासत के बीच अब हिंसा के मामले में हो रही गिरफ्तारियों को लेकर भी राजनीति तेज हो गई है। पुलिस की तरफ से हिंसा के मामले में की गई गिरफ्तारियों पर अब सवाल उठने लगे हैं। AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ओवैसी ने कहा है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर सिर्फ मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार कर रही है।


असदुद्दीन ओवैसी महागठबंधन की सरकार पर आरोप लगाया है कि सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा के मामले में हिंदू उपद्रवियों को जेल भेजने के बजाए बिहार की पुलिस सिर्फ मुसलमानों के बच्चों को गिरफ्तार कर रही है। औवैसी ने कहा कि इस मामले में बिहार पुलिस मनमाना रवैया अपना रही है और बिहार के "सेक्युलर" मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को फैंसी ड्रेस से फुर्सत नहीं है।


बता दें कि बिहारशरीफ में हुई हिंसा के मामले में पुलिस अलग अलग थानों में 15 केस दर्ज कर चुकी है। करीब 104 नामजद और 100 अज्ञात लोगों को अरेस्ट भी किया जा चुका है। रविवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बाद अब एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने बिहार सरकार को घेरा है और कहा कि हिंसा के मामले में पुलिस सिर्फ मुस्लिम लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।