ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / news / गिरफ्त में आया शराब का बड़ा सप्लायर, दूसरे राज्यों से बिहार भेजता था...

गिरफ्त में आया शराब का बड़ा सप्लायर, दूसरे राज्यों से बिहार भेजता था शराब की बड़ी खेप, SIT ने झारखंड से दबोचा

11-Apr-2022 06:49 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस ने बिहार के एक बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीम ने शराब माफिया संजय यादव को झारखंड के तिलैया से गिरफ्तार किया है। बिहार के विभिन्न थानों में संजय यादव के खिलाफ 42 मामले दर्ज हैं। संजय यादव की गिरफ्तारी को नवादा पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है।


जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर नवादा एसपी सायली धूरत सावलाराम ने एक टीम के गठन किया। अकबरपुर थाना के एसएचओ और रजौली एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस ने शराब माफिया संजय यादव को झुमरी तिलैया से धर दबोचा। संजय यादव को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ नवादा ले आई, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।


नवादा एसपी सायली धूरत सावलाराम ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि झारखंड के झुमरी तिलैया निवासी संजय यादव बिहार के विभिन्न जिलों में शराब भेजने का काम करता जाता था। संजय यादव का लिंक बिहार के अलावे कई अन्य राज्यों से भी है, जहां से वह बिहार में शराब की खेप भिजवाने का काम करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार संजय यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


नवादा एसपी बताया कि इलाके में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी हुई थी। तिलैया निवासी संजय यादव द्वारा शराब भेजे जाने की बात सामने आयी थी। इसके बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोशिश कर रही थी। इस बीच झारखंड के तिलैया के भानेखाप जंगल से गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया।