ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / गिनती याद करें लालू, NDA से कितनी बार हुई हार, बोले सम्राट...

गिनती याद करें लालू, NDA से कितनी बार हुई हार, बोले सम्राट चौधरी ... BJP नहीं नीतीश ही कर रहे महागठबंधन के वोट बैंक में सेंधमारी

31-Jul-2023 11:52 AM

By First Bihar

PATNA : नीतीश कुमार राजनीति से अप्रासंगिक हो गए तो अब बचाता ही क्या है। लालू जी तो पहले से ही अप्रसांगिक है। लालू जी को फंसाने वाले नीतीश कुमार उनको जेल भेजने वाले नीतीश कुमार अब उन्हीं की गोद में जाकर लालू जी बैठे हुए हैं तो फिर उनका वोट बचेगा क्या ? 


सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार समेत पूरे देश की जनता अब यह तय कर चुकी है कि भाजपा की ही सरकार सारे जगहों पर रहेगी। बिहार में अब लालू जी और नीतीश जी का दिन लद चुका है।अब बिहार में इनका कुछ भी नहीं चलने वाला हैं। बीमार हैं घर में बैठकर आराम करें। अभी तो कोई कोर्ट चला जाए और अपील कर दें की एक पंजीकृत अपराधी कैसे किसी पार्टी का सुप्रीमों हो सकता है तो फिर उनको घर में बैठना पड़ जाएगा। 


वहीं, पहली अगस्त को जेडीयू के तरफ से शुरू किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर सम्राट ने कहा कि, नीतीश कुमार जी पार्टी यात्रा निकाल रहा है। उनको बिहार से क्या मतलब है। मुसलमान समाज का वोट बैंक तो राजद या कांग्रेस का है तो फिर इनका इस समाज के लिए यात्रा निकालने का क्या मतलब बनता है। इसका अर्थ तो यही है कि इनका मंसूबा होगा राजद और कांग्रेस को तोड़ना। जेडीयू तो फिर MY समीकरण को  तोड़ना चाहती है। वो अपने गठबंधन के लोगों को तोड़ रहे हैं। जेडीयू को खुद को कमजोर कर रही है, उससे भाजपा को क्या फर्क पड़ता है। 


इधर ,आज अहले सुबह पटना में हुई गोलीबारी को लेकर सम्राट ने कहा कि - नीतीश बाबू से बिहार संभल रहा है? भाजपा नेता की हत्या हो रही है, दलितों के साथ किस तरह का अत्याचार किया जा रहा है। अररिया में पति को कोटा में बांधकर उसकी पत्नी के साथ गलत व्यवहार किया गया। जदयू नेता के द्वारा नवादा में किस तरह दलित के साथ अत्याचार किया गया यह बातें हर किसी को मालूम है। इसका मतलब साफ है कि बिहार पूरी तरह जल रहा है और नीतीश कुमार जी आराम से सो रहे हैं।