Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म
13-Jun-2021 11:44 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर बिहार में पुलिस काम कर रही है। बेगूसराय में घूसखोर पुलिस का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। गाड़ी को छोड़ने के एवज में बतौर घूस दस हजार रूपये की मांग लोहिया नगर थाने की पुलिस किशोर कुमार के द्वारा की गयी। लेकिन वाहन मालिक ने जब दस हजार रुपया देने से इनकार कर दिया। तब दो हजार रुपये में बात बनी जिसके बाद गाड़ी के मालिक ने पुलिसकर्मी को दो हजार रुपये दिये। तब जाकर पुलिसकर्मी ने गाड़ी को छोड़ा।
घूस लेते पुलिसकर्मी का इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल साइट पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि लोहिया नगर थाना पुलिस किशोर कुमार ने गाड़ी छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की थी। काफी देर तक इसे लेकर बातचीत हुई तब जाकर दो हजार रुपये में बात बनी। जिसके बाद दो हजार रुपये देकर ऑनर ने अपनी गाड़ी छुड़ाई। वायरल हुए वीडियो में भी आप देख सकते है कि कि कैसे पुलिसकर्मी रिश्वत लेते दिख रहा है। घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि आरोपी पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई हो पाती है।