पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
11-Jan-2020 08:45 PM
By Abhishek
MADHUBANI : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी तरह फेल साबित हो रही है. सूबे में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है. लेकिन बिहार पुलिस अपने एक नए कारनामे को लेकर सुर्ख़ियों में है. घटना मधुबनी जिले की है, जहां एक रिश्वतखोर दारोगा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा पैसा ऐंठता हुआ दिखाई दे रहा है.
रिश्वतखोर दारोगा का वीडियो वायरल
राजधानी पटना में रिश्वत लेते हुए ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल होने के बाद मधुबनी जिले से दारोगा जी का नया कारनामा सामने आया है. घटना जिले के सकरी थाना इलाके की है. जहां सकरी थाना में पोस्टेड दारोगा बीके ठाकुर को मधुबनी पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है. पुलिस अधीक्षक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घूस लेते हुए दारोगा का वीडियो सामने आया था. जिसके बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया.
'मैडम के पास नहीं है, मैडम से मांग कर दो'
वायरल वीडियो में दारोगा 5 हजार रूपया घूस मांग रहा है. वायरल वीडियो में दारोगा यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि 'दै छियै, कम से कम पांच हजार दियौ. 144 डेंजरस चीज छै. ओय से कम में नै होयत.' दारोगा सुनकर पीड़ित व्यक्ति बाकि के रुपये एटीएम से निकाल कर लाने की बात कहता हुआ सुनाई दे रहा है. इसपर दारोगा कहता है कि 'मैडम के पास नहीं है, मैडम से मांग कर दो.'
दारोगा पर होगी विभागीय कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद मधुबनी पुलिस कप्तान सत्य प्रकाश ने आरोपी दरोगा बीके ठाकुर को निलंबित कर दिया है. एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि उस पर विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी. बताया जा रहा है कि घटना बीते 7 जवारी की है. जिसका वीडियो पीड़ित परिवार ने पुलिसवालों को सौंपा है.