ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / news / 'घोटला किया है तो बढ़ेगी ही परेशानी ...', लालू परिवार पर ED का...

'घोटला किया है तो बढ़ेगी ही परेशानी ...', लालू परिवार पर ED का एक्शन; डिप्टी CM ने लगाए गंभीर आरोप

30-Jan-2024 11:28 AM

By First Bihar

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स मामले में मंगलवार को ED बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। तेजस्वी पटना के बैंक रोड स्थित ED दफ्तर के लिए पहुंच  चुके हैं। 11 बजकर 10 मिनट पर तेजस्वी राबड़ी आवास से निकले थे। पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ED की दिल्ली और पटना टीम पूछताछ करेगी। वहीं, ईडी  की एक्शन पर बिहार  के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि - जब घोटाला किये हैं तो जांच तो होग। 


सम्राट ने कहा कि- 1997 में किसकी सरकार थी। लालू प्रसाद यादव जब मुख्यमंत्री रहे तो चारा खा गए। जब रेल मंत्री हुए तो बच्चों की नौकरी खा गए। तो जाहिर सी बात है इसकी जांच तो होगी ही ना। सम्राट चौधरी ने कहा कि आप पटना का महुआबाग चल जाइए तो आपको मालूम चल जाएगा की जमीन कहां लिखवाई। पटना के लाखों बच्चे हैं जिसका जमीन लालू प्रसाद यादव ने लिखवाया है। इसलिए साफ है कि जो जमीन लिखवाएगा तो ईडी तो पूछताछ करेगी ही।


मालूम हो कि, जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद से लगभग दस घंटे तक पूछताछ की। ईडी सूत्रों ने बताया कि जमीन के बदले नौकरी प्रकरण में लालू प्रसाद से पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने करीब 70 सवालों को सूचीबद्ध किया था। जिसे बारी-बारी से लालू प्रसाद के सामने रखा गया। कुछ सवालों के जवाब लालू प्रसाद ने सहजता से दिए, जबकि कुछ जवाब यह कहकर टाल दिए कि उन्हें याद नहीं। पूछताछ का समय जैसे जैसे बढ़ रहा था ईडी कार्यालय के बाहर राजद समर्थकों की भीड़ बढ़ती जा रही थी।


उधर, अब आज यानी कि मंगलवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को ईडी ने समन देकर बुलाया है। उम्मीद है कि तेजस्वी पूछताछ के लिए करीब 11: 15 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। वहीं, नौकरी के बदले जमीन घोटाले पर, प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पुलिस हिरासत में एक अन्य आरोपी हृदयानंद चौधरी, जो पूर्व सीएम राबड़ी देवी की गौशाला का पूर्व कर्मचारी है। उसने एक कैंडिडेट से संपत्ति अर्जित की थी, जिसे बाद में लालू की बेटी हेमा यादव को ट्रांसफर कर दिया गया।