Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा
16-Sep-2024 06:34 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राजद सुप्रीमो और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता दोनों बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को नहीं पढ़ाया। तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को मैट्रिक पास भी नहीं करा पाए। तेजस्वी यादव क्रिकेट खेलने गए थे और पानी ढोते रह गए।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव पर मवेशियों का चारा चोरी करने, रेलवे घोटाला, जमीन घोटाला और न जाने कितने घोटाले का आरोप है। वो कई बार जेल जा चुके हैं। घोटाला करके लालू ने अकूत धन दौलत कमाया लेकिन वो अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाये यह कितनी शर्म की बात है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पहचान उनके माता-पिता से मिली है। उनकी अपनी कोई पहचान नहीं है। उनकी पहचान यही है कि वह लालू और राबड़ी के बेटे हैं। इसी क्रम में विजय कुमार सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला। कहा कि आजकल एनजीओ चलाने वाले लोग घूमते-फिरते चल रहे हैं और बिहार बदलने की बात करते रहते हैं। बिहार की जनता को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू-भाजपा में कोर्डिनेशन नहीं रहने की बात से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अफवाह विपक्ष के लोग फैलाते है। इन अफवाहों को ध्यान नहीं देना है। सरकार पूरी ईमानदारी और तालमेल से चल रही है। किसी तरह की कोई समस्या गठबंधन में नहीं है।
वही विजय सिन्हा ने कहा कि जो ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति होता है वही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने हमला बोला। बीजेपी नेता ने शेखपुरा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान यह बातें कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितना पढ़ा लिखा व्यक्ति होता है वो भ्रष्टाचार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचता हैं। इसका उदाहरण अरविंद केजरीवाल है। यानी जितना ज्यादा पढा-लिखा व्यक्ति उतना बड़ा चोर। विजय कुमार सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में यह बातें कही।
बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 48 घंटे बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।
अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत अचानक से तेज हो गयी है। अब 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में दिल्ली के नये सीएम कौन होगा इस पर मुहर लगेगी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की उम्मीद है। वही अरविंद केजरीवाल कल अपना इस्तीफा सौपेंगे।
इससे पहले आज केजरीवाल के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, राघव चड्डा सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वही 17 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने नाम पर मुहर लगेगी। मंगलवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर केजरीवाल उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता का नाम और समर्थन पत्र एलजी को सौंप सकते हैं।