BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
17-Feb-2020 08:19 AM
By HIMANSHU
MOTIHARI: बिहार की नीतीश सरकार सुशासन राज के लाख दावे कर ले, लेकिन खाकी वर्दी को दागदार करने वाले पुलिसवालों की कमी नहीं है. आए दिन कभी पुलिसकर्मी दारू के नशे में टल्ली होकर झूमते हुए पकड़े जाते हैं, तो कभी घूस लेते हुए. बिहार पुलिस के दारोगा का घूस लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहा ये वीडियो पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का बताया जा रहा है. घूस लेते हुए दारोगा का ये वीडियो सोशल साइट पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस वाले ने कसमें खा ली हैं कि जेल जाएंगे तो जाएंगे, लेकिन बिना रिश्वत लिए काम नही करेंगे. वायरल वीडियो में दारोगा जी केस में मदद करने के लिए रिश्वत ले रहे हैं.
इस वीडियो में दारोगा कह कह रहा है कि अगर कलम में दम होगा तो रुपया तो लोग लाकर पहुचा देंगे. दारोगा जी का रिश्वत लेने का नया तरीका आप वीडियो में देख सकते हैं. दारोगा बाबू रिश्वत हाथ में नहीं लेते हैं, रिश्वत के पैसों को बेड के नीचे रखवाते हैं. वीडियो में रिश्वत लेने वाला दारोगा हरसिद्धि थाना का रामदेव प्रसाद बताया जा रहा है. जो घिवधार पंचायत के लौकरिया के केस नम्बर 3/20 में कार्रवाई के लिए 10 हजार रुपये ले रहा है. हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि 1st बिहार-झारखंड नहीं करता है.