मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Jan-2023 03:28 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में हुए गैंगवार में घायल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी है। शनिवार यानि कल कोर्ट में पेशी के बाद वह जब अपने घर लौट रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोला था। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ऐघू गांव के पास पेट्रोल पंप पर उसे गोली मारी गयी थी। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज प्रिंस ने दम तोड़ दिया। मृतक मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव का रहने वाला था। हत्या, लूट, रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले उसके खिलाफ दर्ज थे।
बता दें कि कल शनिवार को बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को कोर्ट में पेशी के बाद गोली मारी गयी थी। इस गैंगवार की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी थी। बदमाशों ने यह सोचकर उसके सिर में गोली मारी थी कि जान बचने की कोई गुंजाइश ना रहे और आखिरकर रविवार को इलाज के दौरान प्रिंस कुमार की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने चार साथियों के साथ कार से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के एघु गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा। तभी बाईक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में प्रिंस का इलाज चल रहा था जहां उसने आज दम तोड़ दिया।
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने भी बताया था कि अपराधी प्रिंस कुमार की रिकॉर्ड को खंगाला गया तब पता चला कि इस पर 20 के करीब हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज है। इस कुख्यात अपराधी को पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा था। कुछ ही दिन पहले यह जेल से बाहर निकला था। एसपी ने बताया कि जिन लोगों के साथ वह पहले काम करता था उन्हीं के साथ दुश्मनी हो गयी थी। उन्ही में से कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। फिलहाल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।

प्रिंस कुमार का फाइल फोटो