ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / खेत में घास काट रहे किसान को सांप ने काटा, सांप को बोरा...

खेत में घास काट रहे किसान को सांप ने काटा, सांप को बोरा में डालकर ले आया घर, हालत गंभीर

26-Jun-2023 07:46 PM

By First Bihar

 BETTIAH: बेतिया में एक किसान खेत में घास काट रहा था तभी एक सांप ने उसे डंस लिया। डंसने के बाद बुजुर्ग किसान ने सांप को पकड़ लिया और एक बोरे में रखकर उसे घर ले आया। घर पहुंचने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गयी। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना जगदीशपुर ओपी थाना क्षेत्र के कठैया चौक की है। बुजुर्ग किसान की पहचान जगदीशपुर थानाक्षेत्र के कठैया चौक निवासी 60 वर्षीय भरत साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर भरत साह अपने खेत में घास काट रहे थे तभी उन्हें एक सांप ने काट लिया। सांप के डंसने के बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और बोरे में बंद कर घर ले गये।


बोरे में बंद सांप को देखकर घरवाले भी हैरान रह गये। तब भरत साह ने इस बात की जानकारी घर के सदस्यों को दी। बताया की उन्हें सांप ने डंस लिया है। जिसके बाद भरत की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें अस्पताल ले गये। जीएमसीएच में उन्हें भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।