मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
26-Feb-2022 12:34 PM
PATNA : पटना में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद में भतीजों ने चाचा को गोली मार दी. घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को एम्स ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना मुर्गियाचक इलाके की है. मृतक मोहम्मद हकीम मियां का पुत्र मोहम्मद असगर उम्र 32 वर्ष बताया जाता है. असगर की हत्या के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद इलाके में तनाव है.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मुर्गियाचक के ग्रामीणों के मुताबिक पुनपुन के बेहरावा के रहने वाले हकीम मियां और उनके भाई का परिवार काफी वर्षों से जानीपुर के मुर्गियाचक में आकर बसा हुआ है. आपसी जमीन विवाद में दोनों परिवार में बराबर तनातनी का माहौल बना हुआ था.
मृतक मोहम्मद असगर के पिता मोहम्मद हकीम ने बताया कि आपसी विवाद है. घरेलू झगड़ा में कहासुनी हो रहा था. उनका बेटा असगर सुबह-सुबह चाय पीने गया था, जहां उनके तीन पोतों ने गोली मार दी है. वो लोग पहले से भी लड़ाई झगड़ा के दौरान धमकी देते थे कि गोली मार देंगे.
जानीपुर थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में मोहम्मद असगर को सीने में गोली मार दी गयी है. गोली मारने के आरोपी उसके ही भतीजों को बताया गया हैं. गंभीर रूप से जख्मी हालत में असगर को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.