बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
29-Sep-2020 12:39 PM
By Pranay Raj
NALANDA : पूरे बिहार में महिलाओं के साथ हो रही अप्रिय घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले का हाल ही बुरा हो तो बाकी के जिलों से क्या उम्मीद की जा सकती है. ताजा मामला नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव का है जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतका की पहचान अरविंद चौधरी की पत्नी रिंकू देवी के रूप में की गई है. वहीं मामले की सूचना जैसे ही परिजनों को दी गई तो मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों ने मृतका के ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया. परिजनों के मुताबिक मृतका ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके ससुराल वालों ने उसे मौत के घाट उतारकर उसके शव को फांसी के फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.
वहीं घटनास्थल से मृतका का पति फरार था जिससे परिजनों का शक और भी मजबूत होता जा रहा है. फिलहाल दीपनगर थाने को मामले की सूचना दी गई है और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.