Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
11-Aug-2021 01:44 PM
RANCHI : टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सलीमा टेटे और निक्की प्रधान आज अपने घर झारखंड वापस लौट गईं हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया. खेल मंत्री हफीजुल हसन उनके स्वागत में खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे. दोनों बेटियों के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ी थी. यहां से दोनों प्रोजेक्ट भवन जाएंगी जहां सीएम हेमंत सोरेन उन्हें सम्मानित करेंगे और 50-50 लाख रुपये का चेक सौंपेंगे.
गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भी रांची पहुंचे. दिल्ली से रांची विमान सेवा से रांची पहुंचने के बाद तीनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे. मुख्यमंत्री झारखंड की दोनों बेटियों को सम्मानित करेंगे. हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार ने बताया इन तीनों के रांची आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा.
इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक हॉकी सेमीफाइनल में पहुंची. यहां भी अच्छा ग्रेट ब्रिटेन के साथ मुकाबले में भारतीय वूमेन ब्रिगेड ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. हालांकि टीम 3-4 से यह मुकाबला हार गई. लेकिन महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपने खेल से देशवासियों का दिल जीत लिया.