RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...
02-Mar-2024 11:40 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन या पल गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है,जहां एक युवक को घर से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में भय का वातावरण कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में एक युवक को घर से बुलाकर धारदार हथियार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। इतना ही नहीं इसके बाद शव को खेत में भी फेंक दिया गया है। इस घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर एसडीपीओ सुबोध कुमार मामले की जांच में जुट गए है।
बताया जा रहा है कि, यह घटना फेनहारा थाना क्षेत्र बीरता सरेह की है। जहां मृतक की पहचान फेनहारा थाना के बीरता गांव के सुरेश सिंह के पुत्र 26 वर्षीय दीपक सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध ने बताया जा रहा मृतक दीपक को बीती शाम करीब आठ बजे के करीब में किसी का फोन आया था, फोन सुन कर वह घर से निकाला उसके बाद घर वापस नहीं आया।
वहीं , घर वालों को लगा कि वह अपनी भाड़े की गाड़ी लेकर गया है। सुबह ने ग्रामीणों ने घर वालो को बताया कि दीपक का शव खेत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजन घर से महज एक किलोमीटर दूर सरेह में खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देख। दीपक के सिर पर कई बार वार किया गया था। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया है।
इसके साथ ही सुचना मिलने के बाद भी महज चार किलोमीटर की दूरी तय करने में थानाध्यक्ष को कई घंटे का समय लगा गया। जबकि पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार 25 किलोमीटर की दूसरी तक कर उनसे पहले घटनास्थल पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी दो वर्ष पहले हुई थी, एक छोटा बच्ची भी है। उसकी पत्नी और परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता सुरेश सिंह होम गार्ड के जवान है।
उधर, दीपक गाड़ी भाड़े पर चलाने का काम करता था, इस दौरान दो माह पहले तरियानी में प्रखंड प्रमुख के चुनाव के दौरान पंचायत समिति के अपहरण करने का आरोप लगा था, जिस मामले में छतौनी थाना की पुलिस उसे जेल भेजा था। उसी मामले में करीब 20 रोज पहले जेल से बेल पर आया था। इस मामले में पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि दीपक नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या किया गया, उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।