ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

घर से बुलाकर युवक की हत्या, 4 नशेड़ियों ने चाकू से गोद-गोदकर मार डाला

13-Jul-2022 03:04 PM

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां घर से बुलाकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम चार नशेड़ियों ने मिलकर दिया है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य तीन अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


हत्या की यह वारदात पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक को घर से बुलाया गया था। जब वह वहां पहुंचा तब उसके साथ नशेड़ियों ने पहले लूटपाट की और चाकू से गोद-गोदकर उसकी हत्या कर दी। 


चारों अपराधी स्मैकियर बताये जाते हैं। पहले शराब पीकर इलाके में गैंग बनाकर चलते थे लेकिन जब से शराब बंद हुआ तबसे से इन्हे स्मैक पीने की लत लग गयी। स्मैक पीकर ये आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे। परिजनों ने चारों युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन आरोपी अब भी फरार है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन तीनों आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।