Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
25-Jul-2023 10:09 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार पुलिस में बहाली के लिए दौड़ने की तैयारी कर रहे युवक की दूसरे युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र की है।
जहां 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम लखावर निवासी अर्जून यादव के 18 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा था।
वह रोज दौड़ने जाता था। आज दौड़ने के क्रम में किसी युवक से उसका विवाद हो गया। गुस्साए शख्स ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जहानाबाद सदर अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर घोषी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।