Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
17-Oct-2023 07:47 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के सरोंजा गांव स्थित चौधरी टोला वार्ड 6 की है। जहां घर से बाजार जा रही 18 साल की लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी जिसके बाद घायल लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आपसी रंजिश में तीन युवकों को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके का है।
बताया जाता है कि लड़की घर से बाजार किसी काम से जा रही थी इसी दौरान बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को दिया अंजाम। घायल लड़की की पहचान उमेश पासवान की 18 वर्षीय पुत्री बंदना के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब वह अपने घर से बाजार जाने के लिए निकल रही थी तभी अचानक बिजली चली गयी इसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद घायल लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसके बाएं हाथ में फंसी गोली को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। लड़की को गोली किसने मारी और गोली मारने का कारण क्या था इस बात का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से परिजन भी काफी दहशत में हैं। परिजन भी इस बात से हैरान हैं कि उनकी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा है कि उसे गोली मारी गयी। वही दूसरी घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बाजार की है जहां आपसी रंजिश में तीन युवकों को चाकू मारी गयी है। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बेगूसराय में क्रिकेट खेलने को लेकर के दो पक्षों में मारपीट के दौरान दोनों के बीच चाकू बाजी शुरू हो गई जहां एक साइड के तीन युवक को चाकू लगी है वहीं दूसरे साइड के एक युवक को युवक को चाकू लगी है। बता दें कि आपसी रंजिश में तीन युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा गांव निवासी विक्रम कुमार, अनु कुमार,और गोपाल कुमार को पुरानी रंजिश के कारण चाकू मारकर में गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो घायल कुरहा चौक पर दुकान चलाता है। वहीं एक यूवक अनुज कुमार स्वास्थ्य कर्मी है जो ब्लड जांच का काम निजी अस्पताल में करता है। बताया जाता है कि घायल कुरहा गांव के दूसरे टोला में खेलने के लिए जाता था। आरोप है कि दूसरे टोला के युवक इन लोगों को वहां आने से मना करता था इसी को लेकर दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था।
घायलों ने बताया कि अनुज कुमार कुरहा ढाला पंहुचा तो आधा दर्जन लोग उसके साथ मारपीट करने लगा इस दौरान चाकू मार कर घर कर दिया गया जब उसे बचाने उसका चचेरा भाई और चाचा ने विक्रम कुमार और गोपाल कुमार बचाने पंहुचा तो बदमाशों ने इन दोनों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों के अनुसार दूसरे टोले के युवक पहले भी मारपीट किया था और धमकी दिया था कि फिर मिलेगा तो पिटाई करेंगे। आज शाम जब ये लोग कुरहा ढाला पर थे तभी बदमाशों ने तीनों दोस्तों को चाकु मारकर घायल कर दिया है। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर लड़ाई हुई थी। उसी में दोनों पक्षों के बीच चाकू बाजी हुई। एक साइड से तीन लड़के घायल हुए तो वहीं दूसरी साइड से एक लड़का घायल हुआ है यानी कुल चार युवकों को चाकू लगी है। जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।