ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / घर में सोया हुआ था पूरा परिवार, फिर भी हो गई लाखों की...

घर में सोया हुआ था पूरा परिवार, फिर भी हो गई लाखों की चोरी

13-Jul-2024 04:44 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: घर के सारे सदस्य गहरी नींद में सोये हुए थे तभी उनके घर में भीषण चोरी हो गयी। लाखों की चोरी का पता किसी को भी नहीं चल सका। जब नींद खुली तब पता चला कि लाखों रुपये का समान चोरी हो गयी है। चोरों के ना तो आने का पता चला और ना ही जाने की ही जानकारी हो पाई।


घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी शुभम श्रीवास्तव के घर में भीषण चोरी हुई है। उनकी पत्नी स्वाति कंठ ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे और उनके परिवार के सदस्य घर में सोए हुए थे लेकिन देर रात चोर उनके चाहरदीवारी को फांद कर घर में घुस गये। जिसके बाद घर में रखे ड्राल को तोड़ा। फिर बक्से की कुंडी भी तोड़ी। जिसमें रखा सोने का 6 सेट झुमका, सोने की 1 चेन, सोने की 3 अंगूठी, सोने की 3 मंगलसूत्र, सोने की 5 नथिया, चांदी के 6 जोड़ी पायल का सेट और 10 कीमती साड़ी की चोरी हो गई है। 


उन्होंने आगे बताया कि चोर उनके पड़ोस के घर में भी घुसा था। लेकिन वहां चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाया। उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से चोर की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद सदर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।