दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Sep-2024 08:13 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। अपराधी अब खुलेआम अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इस बढ़ते आपराधिक मामलों की वजह से विपक्षी दलों के तरफ से भी सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से सामने आया है। जहां बदमाशों ने घर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, बांका के रजौन प्रखंड अंतर्गत नयाडीह गांव की है। जहां देर रात घर में घुसकर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने घनश्याम यादव को कनपट्टी में गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया है। गोली लगने वाला घायल शख्स पुजारी है, जो पूजा-पाठ के साथ खेती-बाड़ी भी करता था।
वहीं, घायल पुजारी घनश्याम यादव के बेटे नयाडीह गांव निवासी 28 वर्षीय कृतम यादव ने बताया कि हम सभी परिवार के लोग खाना खाकर देर रात घर में सोए हुए थे। मेरे पिताजी घनश्याम यादव घर के दरवाजा के पास सोये हुए थे. देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर मेरा भाई पवन यादव हल्ला करते हुए दौड़कर बाहर निकला। इसके बाद घर के दरवाजे के पास देखा कि पिताजी के कनपट्टी में गोली मारकर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी मौके से भाग रहे थे।
बताया जा रहा है कि, गोली लगने के कारण घनश्याम यादव खून से लथपथ होकर घर में गिरे हुए थे। हल्ला सुनकर घर वाले और आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद घनश्याम यादव को गंभीर अवस्था में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टर द्वारा इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।
इधर, रजौन अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। हालांकि गोली मारने वाले अपराधियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। जिसके कारण अभी अज्ञात लोगों के विरुद्ध ही मामला दर्ज कराया गया है।